महापौर ने नगर आयुक्त और मुख्य अभियंता के खिलाफ खोला मोर्चा

              लखनऊ : नगर निगम में महापौर और नगर आयुक्त समेत कई अफ़सर के बीच  विवाद काफी हद तक आगे बढ़ गया है,महापौर ने मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, नगर विकास मंत्री एवं प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र भेजकर उठाई विजलेंस जाँच की मांग|
        महापौर संयुक्ता भाटिया ने नगर आयुक्त और मुख्य अभियंता के खिलाफ़  भ्रस्टाचार में संलिप्तता का गम्भीर आरोप लगाते हुये बताया कि नगर निगम के दोनों अधिकारी ने निगम में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार कर दी है,कई बार चेतावनी देने के बावजूद अपने कार्यशैली में सुधार नहीं ला रहे हैं, ऐसे भ्रस्टाचार अधिकारी को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। इन अधिकारियों के खिलाफ जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जायेगा। महापौर ने बताया कि भ्रस्टाचार किसी भी सूरत में हम बर्दास्त नहीं करेंगे, लखनऊ की जनता ने हमें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे निभाने के लिये हम कोई भी कदम उठा सकते ।


टिप्पणियाँ